फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के प्रसिद्ध बुद्धिजीवी और टीकाकार नोआम चामस्की ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि ईरानी जनता ने फ़रवरवी 1979 में वाशिंग्टन के पिट्ठु तानाशाह का तख़्ता पलट कर, अमरीकी अधिकारियों की नज़र में अक्षम्य पाप किया है।
अमरीका के इस टीकाकार ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध पश्चिमी देशों के अपराधों का खंडन किया और कहा कि पश्चिमी एशिया क्षेत्र में सबसे रूढ़ीवादी देश, अमरीकी समर्थित देश हैं।
नोआम चामस्की ने कहा कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात अमरीका के समर्थन से यमन में अपराध कर रहे हैं।
इस अमरीकी टीकाकार ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की नीतियों और व्यवहारों की ओर संकेत करते हुए कहा कि टम्प सबसे अधिक महत्व ख़ुद को ही देते हैं। उनका कहना था कि ट्रम्प अपने मुंह मिंया मिट्ठु बनने हैं और अपने को ही सब कुछ समझते हैं।